खेल सुकेश साहनी (रेनड्रॉप के चैट रूम से)
मायसेल्फ : हैलो? रेनड्रॉप : हाय! मायसेल्फ : ए एस एल प्लीज? रेनड्रॉप : 22, फीमेल फ़्राम गुजरात एण्ड यू? मायसेल्फ : मेल फ़्राम देहली। रेनड्रॉप : ओके.... मायसेल्फ : आय वुड लाइक टू प्ले विद यू। रेनड्रॉप : लाफ आन लाउड (ठहाका!) मायसेल्फ : क्या हुआ? रेनड्रॉप :देहली इज़ आलरेडी प्लेइंग विथ गुजरात मायसेल्फ :गुड सेंस आफ़ ह्यूमर ! रेनड्रॉप : नो, आय एम सीरियस। मायसेल्फ : टेक इट ईजी! गुजरात अब बिल्कुल 'फिट है। कम आन, यू विल एन्जॉय माय कम्पनी। रेनड्रॉप : ओके......वाट यू हैव इन योअर माइंड? मायसेल्फ : तुम्हारे पास वेब कैमरा है? रेनड्रॉप : हां और तुम्हारे पास? मायसेल्फ : चैटिंग फ़्राम अ रिजॉ़र्ट, नो कैम (रा) नो पिक (चर) हियर। रेनड्रॉप : ओके.... मायसेल्फ : जस्ट वांट टू सी यू न्यूड। रेनड्रॉप : ओके ..बट आय अलर्ट यू–यू आर नाट गोइंग टू एन्जॉय माय न्यूडिटी। मायसेल्फ : नो, आय कैन बेट...यू आर हॉट। रेनड्रॉप : माय कैमरा इज आन नाउ, आर यू वाचिंग मी? मायसेल्फ : यस, बट यू आर नाट न्यूड........यू आर स्टिल वेअरिंग समथिंग। रेनड्रॉप : इस बुरे मौसम में दिल्ली से गुजरात को साफ–साफ देखना थोड़ा मुश्किल है। मायसेल्फ : फिर वही मजाक! रेनड्रॉप : व्हयू माय क्लोज अप.....आय एम नाट वेअरिंग एनीथिंग। मायसेल्फ : तुम्हारे जिस्म पर ये निशान? रेनड्रॉप : दंगाइयों ने हमारे साथ सामूहिक बलात्कार किया, हमारे जिस्मों को बेरहमी से रौंदा गया, ये उन्हीं जख्मों के निशान हैं। मायसेल्फ : ओह!.....तब तो तुमने उन्हें बहुत करीब से देखा है, वे कौन थे? रेनड्रॉप : पहचानना मुश्किल था, उन्होंने एक ही सांचे में ढले मुखौटे पहन रखे थे। मायसेल्फ : टेल मी एवरीथिंग अबॉउट दिस, हम इस 'स्टोरी को अपनी पार्टी की वेब साइट के मुख पृष्ठ पर देंगे। रेनड्रॉप : वाट इज द नेम आफ योअर वेब साइट? मायसेल्फ : सेकुलर 2002 डॉट कॉम। रेनड्रॉप : ओके......आय एम रेडि फॉर नेट मीटिंग। मायसेल्फ : लेकिन आगे बढ़ने से पहले–जस्ट फॉर फॉरमेलिटि–हमारा यह जानना जरूरी है कि तुम किस सम्प्रदाय से हो। रेनड्रॉप : सॉरी, डियर! रेनड्रॉप (वर्षा की बूँद) इज फॉर आल। हमारी कोई बिरादरी नहीं होती। मायसेल्फ : यू आर बोरिंग, स्पॉइलिंग माय टाइम.......एनअदर गर्ल विद वेब कैमरा इज आन लाइन फार मी। बाइ! बाइ फॉर एवर!!
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें