आपकी कलम से लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आपकी कलम से लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 अप्रैल 2014

आहत

[ मैंने यह कविता करीब ६-७  वर्ष पूर्व एक कवि सम्मेलन से लौटने के पश्चात प्रतिक्रिया स्वरुप लिखी थी. वर्तमान में जब मीडिया की  निष्पक्षता सवालों के घेरों में हैं, कवियों एवं लेखको के एकपक्षीय विमर्श को  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सभी आयामों का सम्मान करते हुए  भी कटघरे में  खड़ा करने की आवश्यकता है .] 


चौबीस घंटे के पश्चात्
रह रह कर मेरा मन कर रहा व्याघात  
वहां मैंने सुनी बहुतेरे कवियों की बात
कुछ ने हास्य - व्यंगयों से सभा का श्रृंगार किया, 
कुछ ने अपनी प्रतिभा से पाकिस्तान पर प्रहार किया,
कुछ ने गुजरात दंगो पर अपना विचार दिया
यहीं है वह बात
जहाँ रह रह कर , मेरा मन कर रहा व्याघात
इन चंद कवियों को बहुत याद आई
जलते हुए साबरमती एक्सप्रेस की
लेकिन , इनकी आँखों में नहीं बची थी इतनी दृष्टि
इनके नाकों में नहीं बची थी , इतनी घ्राण शक्ति ,
जो नरोदा पटिया की सडती लाशों की बू को भी सूंघ पाते
उनके कानो में नहीं बची थी , इतनी श्रवण शक्ति ,
जो गुलमर्ग सोसाइटी के क्रंदन को भी सुन पाते,
इसी तरह जब मैं पढ़ता हूँ ,
‘हंस’ के काव्य भाग को ,
तो इन पृष्ठों पर नहीं पाता, एस-६ डब्बे की बात
उनकी संवेदनाये , मानवीय भावनाये
सारी तुकबंदी एवं काव्यात्मक उपमाये
प्रारंभ होती है , गोधरा के पश्चात्
यही है वो बात ,
जहाँ रह रह कर, मेरा मन कर रहा व्याघात
मैं पूछता हूँ ,
क्या जलती आग की लपटों से
उठने वाली मासूम चीखों में भी अंतर होता है .
या फिर अंतर होता है ,
इंसानों को जलाने के लिए प्रयुक्त होने वाली पेट्रोल में,
नहीं कोई अंतर नहीं  होता, तो फिर क्यों,
इस आग पर सेंके जाने वाले राजनीति की रोटियों की तर्ज पर ,
कवियों की संवेदनाये और भावनाए रंग बदल लेती है.
फिलहाल , मुझे इन कवियों की कविताओ से ज्यादा इन्तजार है,
किस्से के उस लड़के की जो,
एक मूर्ख  और नग्न राजा की सवारी में ,
दुदंभी नाद और जयघोष के बीच,
बड़े ही अबोधता  से सहज कह उठे
“अरे राजा तो नंगा है “
हाँ,  इस बात की सम्भावना बहुत ज्यादा है,
उस लड़के के परिजन उसके मुहं पर हाथ डालते हुए कहें 
“अबे, चुप हो जा ,यदि राजा के कानो तक,
पहुँच गयी यह बात,
मिल जायेगा प्राणदंड बातों ही बात “
                                  - नेपथ्य निशांत 


गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

प्यारे सचिन

                                            प्यारे  सचिन 


कोई  कहता  genius, तो  कोई कहता  महान  तुम्हे .
कोई  मास्टर  कहता , तो  कोई कहता  भगवान्  तुम्हे .
हाँ  तुम  ही  तो  हो  महान ,
हाँ  तुम  ही  तो  हो  भगवान् .
हाँ  तुम  ही  तो  हो  हमारे  प्यारे  सचिन .
कोई ……………!

[01] हाँ  मैंने  देखा  है  तुम्हे  महान  बनते ,
मैंने  ही  नहीं  सबने  देखा  है  तुम्हे  भगवन  बनते .
हर  उछाई को  छोटा  करते  खुद  को  ऊपर  उठाते ,
किस्मत  खुद  अपने  हाथों  बनाते .
हाँ  तुम  ही …………………………………!

[02] हाँ  याद  है  मुझे  16 साल  का  सचिन ,
घंटो नेट पे मेहनत  करता  सचिन .
चोट लगने  पर  भी  बिलकुल  नही  घबराता  सचिन ,
बुलंदी  के   आसमान  से  उछा उठता  सचिन .
हाँ ! सही  है  तुम  ही  तो  ………………..!

[03] हाँ  मुझे  याद  आती  है , धुंधार  बल्लेबाजी  सचिन  की ,
असंभव  को  संभव   बनती  इच्छा  सकती  सचिन  की .
चोटों से  उबरकर  हर  नयी  शुरुआत  सचिन  की ,
रिकॉर्ड  बनाती  बिगडती  हर  नयी  पारी  सचिन  की .
हाँ  सब  कहते  हैं , तुम ……………………………………!

[04] हाँ  मुझे  याद  रहेगा  हर  बार  उम्मीदों  का  बोझ  कन्धों  पर  लड़ना ,
टीम  की  हर  उम्मीद  पर  खरा  उतरने  की  कोशिश  करना .
37 की  उम्र  में  16 के  सचिन  सा  दोहरा  सतक  लगाना ,
हर  सीमा  को  पकड़ना   फिर  भी  कदम  धरती  पर  रखना .
हाँ  मैं  कहता हूँ , तुम …………………………………..!

[05] हाँ  अब  देख  रही  है  दुनिया , तुम्हे  सीमाओं  से  पार  निकलते ,
हर  आलोचना  का  जबाब  शालीनता  से  देते .
टीम  की  जरुरत  पर  अपने  अंदाज  में  बदलाव  करते .
भारतीय  टीम  में  सीनियर  का  फ़र्ज़  bakhubia  निभाते .
हाँ  अब  कह  रही है  दुनिया , तुम ………………………!

[06] हाँ  देखा  रहे  भारतवाशी , सफलता  के  आश्मान  पर  चाँद  से  चमकते  तुम ,
20 साल  बाद  भी  नयी  पारी  खेलते  तुम .
षथोइयोन को  जिम्मेदारी  सिखाते , और  निभाते  तुम ,
इंसान  से  महान  और  महान  से  भगवान्  बनते  तुम .
हाँ  सच  है , तुम  ही ………………………..!

[07] सचिन  हो  खुद  को  ही  समझते  सचिन ,
माहं  हो  भगवान  हो  पर  हो  हामारे  pyaare सचिन .
खेल  की  जान  भारतीय  क्रिकेट  की  शान  हो  सचिन ,
हर  भारतवाशी  का  मान  और  बल्लेबाजी  की  पहचान  सचिन .
हाँ ! दिल  से  कहते  हैं  हम , तुम ……………………..!
हाँ  तुम  ही  तो  हो  हमारे   ‘’प्यारे  सचिन ’’!

शनिवार, 5 अक्टूबर 2013

नवरात्री पर कविता

नवरात्रि कि शुभकामनाएं!


नव रात्री नव रात है,नव जीवन संदेश \
तन मन भवन शुद्ध रखो,आये माँ किस भेष \\
भक्तगण नव रात्री में,रखते हैं उपवास \
कन्या पूजन भी करें,माँ का यही निवास \\ 
देखो कैसे सज रहा,माता का दरबार \
माँ के दर्शन को लगी,लम्बी बहुत कतार \\ 
जयकारों से मात के,गूंज रहा दरबार \
माता का आशीष ले,पायें शक्ति अपार \\ 
गरबा रमती मात है,चहुँ दिसि उत्सव होय \ 
भक्त यहाँ सुख पात हैं,सबके मंगल होय \\
हवन अरु जागरण करे,नवरात्री सब लोग \
देती माँ आशीष जो,मिटे क्लेश सब रोग \\
धन धान्य और सम्पदा,वैभव खिल खिल जाय \
निश दिन पूजे मात को,सब सम्भव हो जाय \\






प्रथम दुर्गा श्री शैलपुत्री
आदिशक्ति श्री दुर्गा का प्रथम रूप श्री शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण ये शैलपुत्री कहलाती हैं। नवरात्र के प्रथम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इनके पूजन से मूलाधर चक्र जाग्रत होता है, जिससे साधक को मूलाधार चक्र जाग्रत होने से प्राप्त होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं।

द्वितीय दुर्गा श्री ब्रह्मचारिणी
आदिशक्ति श्री दुर्गा का द्वितीय रूप श्री ब्रह्मचारिणी हैं। यहां ब्रह्मचारिणी का तात्पर्य तपश्चारिणी है। इन्होंने भगवान शंकर को पति रूप से प्राप्त करने के लिए घोप तपस्या की थी। अतः ये तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से विख्यात हैं। नवरात्रि के द्वितीय दिन इनकी पूजा और अर्चना की जाती है। इनकी उपासना से मनुष्य के तप, त्याग, वैराग्य सदाचार, संयम की वृद्धि होती है तथा मन कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होता।

तृतीय दुर्गा श्री चंद्रघंटा
आदिशक्ति श्री दुर्गा का तृतीय रूप श्री चंद्रघंटा है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन और अर्चना किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

चतुर्थ दुर्गा श्री कूष्मांडा
आदिशक्ति श्री दुर्गा का चतुर्थ रूप श्री कूष्मांडा हैं। अपने उदर से अंड अर्थात् ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से पुकारा जाता है। नवरात्रि के चतुर्थ दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। श्री कूष्मांडा के पूजन से अनाहत चक्र जाग्रति की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। श्री कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है।

पंचम दुर्गा श्री स्कंदमाता
आदिशक्ति श्री दुर्गा का पंचम रूप श्री स्कंदमाता हैं। श्री स्कंद (कुमार कार्तिकेय) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। नवरात्रि के पंचम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इनकी आराधना से विशुद्ध चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं तथा मृत्युलोक में ही साधक को परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। उसके लिए मोक्ष का द्वार स्वंयमेव सुलभ हो जाता है।

षष्ठम दुर्गा श्री कात्यायनी
आदिशक्ति श्री दुर्गा का षष्ठम् रूप श्री कात्यायनी। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के षष्ठम दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। श्री कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती है। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।

सप्तम दुर्गा श्री कालरात्रि
आदिशक्ति श्रीदुर्गा का सप्तम रूप श्री कालरात्रि हैं। ये काल का नाश करने वाली हैं, इसलिए कालरात्रि कहलाती हैं। नवरात्रि के सप्तम दिन इनकी पूजा और अर्चना की जाती है। इस दिन साधक को अपना चित्त भानु चक्र (मध्य ललाट) में स्थिर कर साधना करनी चाहिए। श्री कालरात्रि की साधना से साधक को भानुचक्र जाग्रति की सिद्धियां स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं।

अष्टम दुर्गा श्री महागौरी
आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है, इसलिए ये महागौरी कहलाती हैं। नवरात्रि के अष्टम दिन इनका पूजन और अर्चन किया जाता है। इन दिन साधक को अपना चित्त सोमचक्र (उर्ध्व ललाट) में स्थिर करके साधना करनी चाहिए। श्री महागौरी की आराधना से सोम चक्र जाग्रति की सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

नवम् दुर्गा श्री सिद्धिदात्री
आदिशक्ति श्री दुर्गा का नवम् रूप श्री सिद्धिदात्री हैं। ये सब प्रकार की सिद्धियों की दाता हैं, इसीलिए ये सिद्धिदात्री कहलाती हैं। नवरात्रि के नवम् दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इस दिन साधक को अपना चित्त निर्वाण चक्र (मध्य कपाल) में स्थिर कर अपनी साधना करनी चाहिए। श्री सिद्धिदात्री की साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता।





बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

आओ बच्चों हम भी गांधी-लाल-बहादुर बन जाएँ

अपने इस चमन के दो निराले और प्यारे प्यारे फूल , इन्हें नमन और हार्दिक श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी -जन्मदिन 2 अक्टूबर 1869 काठियावाड़ पोरबंदर गुजरात – मृत्यु – नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारने से 30.जनवरी 1948 दिल्ली (भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्ति दिलाने में हमारे शहीदों के साथ महान योगदान , अहिंसा के मतवाले , छुआ-छूत भेद भाव मिटाने वाले , अमन चैन फैलाने वाले , सत्य और अहिंसा के प्रयोग और आत्म-शुद्धि के प्रसार कर्ता )
प्रिय लाल बहादुर शास्त्री भारत के तीसरे और स्थायी तौर पर दूसरे प्रधानमंत्री -जन्म दिन 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय उत्तर प्रदेश -देहावशान रहस्यमय ताशकंद में 11 जनवरी 1966 ,लाल बहादुर शास्त्री न केवल एक महान नेता थे, बल्कि राष्ट्रीय खजाना भी थे। वह प्रेम करने वाले व्यक्ति थे इमान की प्रतिमूर्ति थे और वे देश के प्रधानमंत्रियों में सर्वश्रेष्ठ थे।
                         आओ बच्चों हम भी गांधी-लाल-बहादुर बन जाएँ

आओ बच्चों हम भी
गांधी-लाल-बहादुर बन जाएँ
“लाल” बनें जो भारत माँ के
सब अनीतियाँ टल जाएँ !!
———————————-
सत्य अहिंसा ईमाँ शासन
छुआ-छूत ना भेद रहे
चिड़ियों सा उन्मुक्त फिरें हम
प्रेम सुशासन जग लायें !
——————————–
चरखा-खादी-आजादी ने
कैसे – कैसे रंग दिखाया
कितने कष्ट सहे लालों ने
हमको “ऐसे” गले मिलाया !
——————————–
संत -फ़कीर ऋषि मुनि ‘इन’ से
आओ ‘हम’ भी चोला रंग लें
अच्छाई करुणा अनुशासन
सत्य , अहिंसा, समता व्रत लें !
——————————————–
‘काँटा’ दुनिया हमें कहे भी ना विचलित हों
फूल’ चमन की रक्षा करके खुशियाँ भर दें
गुल-गुलशन इस खिले चमन में खुश्बू ले के
गुन -गुन करते’ भ्रमर’ सा उड़ सन्देशा दे दें !
—————————————
‘प्रेम’ से जग को जीत सकें हम अटल सत्य ये
आत्म-शुद्धि कर हर दिल राज करें भाई
लहरे गंगा, फहर-फहर फहराए तिरंगा
भेद भाव ‘हर’ बनें एक तो पायें सच्ची आजादी !
———————————–
गांधी -बापू राष्ट्र -पिता तुम
‘लाल’ बहादुर सच्चे लाल
‘अमर’ सदा तुम माँ के प्यारे
जन-गण मन में तेरा राज !
अमन चैन के उड़ें कबूतर
शान्ति -शान्ति अपना पैगाम !
—————————————–

सोमवार, 22 जुलाई 2013

आपकी कलम से # 7 " प्यार की परिभाषा "

                                                       " प्यार की परिभाषा "


LOVE कहो या प्यार , मानो या करो इनकार
पर फिर भी कोई इसकी परिभाषा नहीं है |
प्यार को करने के लिए इजहार
कोई भाषा नहीं है ||

जिस भी रूप में , चाहे छाँव में या धूप में
सागर के किनारे या प्रेम पत्र के सहारे |

भींग कर बारिस में या खुले आसमान में
चलती बस में या बस अकेले सुनसान में ||

प्यार का इजहार लोग करते हैं ,
साथ निभाने की कसमे खाते हैं |
वैसे आज के परिवेश में देखें
तो बहुत कम लोग ही इन कसमों को निभाते हैं ||

प्यार समय के साथ नहीं बदला है,
कल भी मीरा कृष्ण की दीवानी थी |
आज भी दीवानी है पर हममे अब वो दीवानगी नहीं रही है |
मालूम है हमने बहुत कड़वी बात कही है ||

पर सच्चाई यही है बदल गयी है हमारी सोच और हम
कुछ पल की अभिलाषा बस होती है हमे
और फिर क्या प्यार हो जाता है खतम !!!
अरे भाई ! प्यार कोई अभिलाषा नहीं है !!

कितनो को रोते देखा है , तडपते देखा है ,
गुस्सा करते भडकते और बहकते देखा है
शराब के बूंदों में खुद को कैद होते देखा है
जिंदगी से हारकर अकेले रोते देखा है !!!!

प्यार तो एक वो एहसास है
जो लाता आपकी खुशियों को आपके पास है
प्यार इस ढलते हुए समाज में एक रौशनी है
एक अनमोल आशा है , प्यार कोई निराशा नहीं है !!

उम्मीद है आप प्यार को समझें और सही तरह से प्यार करें
जरुरी नहीं आज का ही दिन सब कुछ और जल्दबाजी करने का हो ,
आराम से सोचें समझें
फिर बड़े आराम से पकड़ कर हाथ , निभाने का साथ
कुछ ऐसे अंदाज में प्यार का इजहार करें !!!

सोमवार, 1 जुलाई 2013

आपकी कलम से #6 "पुलिस विभाग में फैला भ्रष्टाचार"



 "पुलिस विभाग में फैला भ्रष्टाचार"  

पड़ा - पड़ा क्या कर रहा , रे मूरख नादान
दर्पण रख कर सामने , निज स्वरूप पहचान
निज स्वरूप पह्चान , नुमाइश मेले वाले
झुक - झुक करें सलाम , खोमचे - ठेले वाले
कहँ ‘ काका ' कवि , सब्ज़ी - मेवा और इमरती
चरना चाहे मुफ़्त , पुलिस में हो जा भरती । 

कोतवाल बन जाये तो , हो जाये कल्यान
मानव की तो क्या चले , डर जाये भगवान
डर जाये भगवान , बनाओ मूँछे ऐसीं
इँठी हुईं , जनरल अयूब रखते हैं जैसीं
कहँ ‘ काका ', जिस समय करोगे धारण वर्दी
ख़ुद आ जाये ऐंठ - अकड़ - सख़्ती - बेदर्दी । 

शान - मान - व्यक्तित्व का करना चाहो विकास
गाली देने का करो , नित नियमित अभ्यास
नित नियमित अभ्यास , कंठ को कड़क बनाओ
बेगुनाह को चोर , चोर को शाह बताओ
‘ काका ', सीखो रंग - ढंग पीने - खाने के
‘ रिश्वत लेना पाप ' लिखा बाहर थाने के । "

- काका हाथरसी

सोमवार, 24 जून 2013

आपकी कलम से #5 "मेरा गाँव"

                                                                        


बड़ा भोला बड़ा सादा बड़ा सच्चा है                                                              
तेरे शहर से तो मेरा गाँव अच्छा है                                             

वहां मैं मेरे बाप के नाम से जाना जाता हूँ
और यहाँ मकान नंबर से पहचाना जाता हूँ

वहां फटे कपड़ो में भी तन को ढापा जाता है
यहाँ खुले बदन पे टैटू छापा जाता है

यहाँ कोठी है बंगले है और कार है
वहां परिवार है और संस्कार है

यहाँ चीखो की आवाजे दीवारों से टकराती है
वहां दुसरो की सिसकिया भी सुनी जाती है

यहाँ शोर शराबे में मैं कही खो जाता हूँ
वहां टूटी खटिया पर भी आराम से सो जाता हूँ

यहाँ रात को बहार निकलने में दहशत है

मत समझो कम हमें की हम गाँव से आये है
तेरे शहर के बाज़ार मेरे गाँव ने ही सजाये है

वहाँ इज्जत में सर सूरज की तरह ढलते है
चल आज हम उसी गाँव में चलते है
............. उसी गाँव में चलते है !





सोमवार, 17 जून 2013

आपकी कलम से #4 राजनेताओं का चरित्र

राजनेताओं का चरित्र

मौकापरस्ती तो हमारा हुनर है । और जब बात राजनेताओं की हो तो थाली के बैगन कहावत एकदम सटीक सिद्ध होती है । दल बदलू कानून के आने से पहले तो मानो राजनीति अवसरवाद का ही अखाड़ा थी । सब अपनी-अपनी झोली भरें ,विचारधारा जाये तेल लेने ।

काका ऐसे मिथ्या चरित्र वालो का खूब मज़ाक उड़ाते थे । आज काका की हास्यमाला का
एक पुष्प समर्पित है पाठकों को उस कविता के रूप में जो इसी भाव को सामने लाती है , शीर्षक है -" आई में आ गए " ।
ये कविता उनकी सर्वाधिक जनप्रिय कविताओं में से एक है -


सीधी नजर हुयी तो सीट पर बिठा गए।
टेढी हुयी तो कान पकड कर उठा गये।

सुन कर रिजल्ट गिर पडे दौरा पडा दिल का।
डाक्टर इलेक्शन का रियेक्शन बता गये ।

अन्दर से हंस रहे है विरोधी की मौत पर।
ऊपर से ग्लीसरीन के आंसू बहा गये ।

भूखो के पेट देखकर नेताजी रो पडे ।
पार्टी में बीस खस्ता कचौडी उडा गये ।

जब देखा अपने दल में कोई दम नही रहा ।
मारी छलांग खाई से "आई" में आ गये ।

करते रहो आलोचना देते रहो गाली
मंत्री की कुर्सी मिल गई गंगा नहा गए ।

'काका' ने पूछा 'साहब ये लेडी कौन है'
थी प्रेमिका मगर उसे सिस्टर बता गए ।

- काका हाथरसी

सोमवार, 10 जून 2013

आपकी कलम से #3 आए बादल और बूँदों की भागादौड़ी


आए बादल 
आसमान पर छाए बादल
बारिश लेकर आए बादल
गड़-गड़, गड़-गड़ की धुन में 
ढोल-नगाड़े बजाए बादल
बिजली चमके चम-चम, चम-चम
छम-छम नाच दिखाए बादल
चले हवाएँ सन-सन, सन-सन
मधुर गीत सुनाए बादल
बूँदें टपके टप-टप, टप-टप
झमाझम जल बरसाए बाद ल
झरने बोले कल-कल, कल-कल
इनमें बहते जाए बादल
चेहरे लगे हँसने-मुसकाने 
इतनी खुशियाँ लाए बादल 
- ओमप्रकाश चोरमा 'किलोलीवाला'


बूँदों की भागादौड़ी

बूँदें भागी, बूँदें दौड़ी
निकली है बनठन के देखो 
छाते और मुनिया की जोड़ी
बादल भरकर आए कहाँ से 
यहाँ पे आके चुप्पी तोड़ी 
मौसम है यह ठंडा-ठंडा
आओ खाएँ गरम कचौड़ी
मुझे ऐसा लगा अभी कि
बूँदें भागी, बूँदें दौड़ी ...
- कपिल

सोमवार, 3 जून 2013

आपकी कलम से #2 कौन क्या-क्या खाता है ?


खान-पान की कृपा से, तोंद हो गई गोल,
रोगी खाते औषधी, लड्डू खाएँ किलोल।
लड्डू खाएँ किलोल, जपें खाने की माला,
ऊँची रिश्वत खाते, ऊँचे अफसर आला।
दादा टाइप छात्र, मास्टरों का सर खाते,
लेखक की रायल्टी, चतुर पब्लिशर खाते।

दर्प खाय इंसान को, खाय सर्प को मोर,
हवा जेल की खा रहे, कातिल-डाकू-चोर।
कातिल-डाकू-चोर, ब्लैक खाएँ भ्रष्टाजी,
बैंक-बौहरे-वणिक, ब्याज खाने में राजी।
दीन-दुखी-दुर्बल, बेचारे गम खाते हैं,
न्यायालय में बेईमान कसम खाते हैं।

सास खा रही बहू को, घास खा रही गाय,
चली बिलाई हज्ज को, नौ सौ चूहे खाय।
नौ सौ चूहे खाय, मार अपराधी खाएँ,
पिटते-पिटते कोतवाल की हा-हा खाएँ।
उत्पाती बच्चे, चच्चे के थप्पड़ खाते,
छेड़छाड़ में नकली मजनूँ, चप्पल खाते।

सूरदास जी मार्ग में, ठोकर-टक्कर खायं,
राजीव जी के सामने मंत्री चक्कर खायं।
मंत्री चक्कर खायं, टिकिट तिकड़म से लाएँ,
एलेक्शन में हार जायं तो मुँह की खाएँ।
जीजाजी खाते देखे साली की गाली,
पति के कान खा रही झगड़ालू घरवाली।

मंदिर जाकर भक्तगण खाते प्रभू प्रसाद,
चुगली खाकर आ रहा चुगलखोर को स्वाद।
चुगलखोर को स्वाद, देंय साहब परमीशन,
कंट्रैक्टर से इंजीनियर जी खायं कमीशन।
अनुभवहीन व्यक्ति दर-दर की ठोकर खाते,
बच्चों की फटकारें, बूढ़े होकर खाते।

दद्दा खाएँ दहेज में, दो नंबर के नोट,
पाखंडी मेवा चरें, पंडित चाटें होट।
पंडित चाटें होट, वोट खाते हैं नेता,
खायं मुनाफा उच्च, निच्च राशन विक्रेता।
काकी मैके गई, रेल में खाकर धक्का,
कक्का स्वयं बनाकर खाते कच्चा-पक्का।

                                                                    ----------- काका हाथरसी

सोमवार, 27 मई 2013

" ना थमेगा तूफ़ान अब , ना थमेगी ये गर्जना !! "



ना थमेगा तूफ़ान अब,
ना थमेगी ये गर्जना,
ना रुकेंगी ये आहटें
है आँधियों की सूचना,
कल तक थे हम भी सो रहे,
अपने लहू के वासते,
अब जगे हैं तो कर रहे,
शत्रु प्रभु से अर्चना।।

कितना भी हो जोश तुझमें,
कितना भी ललकार ले,
कितनी भी दे गालियाँ,
और कितना भी फुफकार ले,
दबी थी जो राख में
वो आग अब है जल रही
हैं उठ रहीं चिंगारियाँ
अब खुद को तू पुचकार ले।।

ना थमेगा ये रोष अब,
ना थमेगी ये साधना,
ना मिटेंगे अब घरोंदे,
है शत्रुओं को सूचना,
कल तक थे सब बिखरे हुए
और स्वयं में तल्लीन थे,
अब जुड़े हैं तो देखना
जीतेगी अपनी चेतना !!!!!


                               -अंकिता जैन